शिवपुरी: पिछोर थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रा ने अपने शिक्षक पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। स्कूली छात्रा का कहना है उसके साथ शिक्षक ने स्कूल की लाइब्रेरी में गंदी हरकत करने का प्रयास किया छात्रा ने अपने परिजनों के साथ मिलकर इसकी शिकायत पिछोर थाने में दर्ज कराई है। पिछोर थाना पुलिस ने आरोपित शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम गजौरा में शासकीय हाई स्कूल में 17 अगस्त के दिन 10वीं की 15 वर्षीय छात्रा स्कूल गई हुई थी इसी दौरान उसे कुछ किताबें लाइब्रेरी से लेनी थी जिन्हें वह लेने लाइब्रेरी पहुँची थी इसी दोराम स्कूल के एक शिक्षक राजेश पाठक ने उस पर गंदी नजर डालते हुए उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने जब यह बात अपने घर पहुचकर अपने परिजनों को बताई । परिजनों ने 18 अगस्त को इसकी शिकायत पहले स्कूल के प्राचार्य से की, जिसके बाद शिक्षक की गंदी नियत को छुपाने के प्रयास किए जाने लगे छात्रा के परिजनों पर दबाव भी डाला गया परन्तु 19 अगस्त को छात्रा अपने परिजनों के साथ पिछोर थाना पहुँची और शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पिछोर थाना पुलिस आरोपित शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ सहित पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि स्कूली छात्राओं पर शिक्षक द्वारा गंदी नजर रखने रखने का एक माह के भीतर यह दूसरा मामला प्रकाश में आया है इससे पहले दिनारा के एक प्राइवेट स्कूल की कई छात्राओं ने स्कूल के प्रचार पर बेड टच के आरोप लगाए थे जिसकी शिकायत के बाद दिनारा थाना में आरोपित प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था।

शर्मशार: 10वीं कक्षा कि छात्रा के साथ शिक्षक ने कि लाइब्रेरी में छेड़छाड़, मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News
- पिछोर में मिड-डे मील बनाने वाली महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, एसपी से की शिकायत / Shivpuri News
- शिवपुरी में आदिवासी युवती को बहला-फुसलाकर कर ले जाने का आरोप, एसपी से की शिकायत / Shivpuri News
- गाय को बचाने में कार पलटी, चार घायल; कोलारस में एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा / Shivpuri News
- शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप: पुलिस ने दर्ज किया मामला / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment