शिवपुरी: फिजीकल थानांतगत करबला के पास संदिग्ध हालातों में घायल अवस्था में पड़ी मिली निजी स्कूल की शिक्षिका ने गुरुवार को ग्वालियर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका का पीएम करवा कर मर्ग कायम कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि इमामबाड़ा क्षेत्र में निवासरत अशफाक खान की 17 वर्षीय बेटी मुस्कान हवाई पट्टी के सामने स्थित पं. नेहरू स्कूल में पढ़ाने जाती है। वह 15 अगस्त को स्वंतत्रता दिवस के आयोजन के उपरांत वह घर जाने की बात कहकर स्कूल से अकेली निकली, लेकिन घर मुस्कान घर नहीं पहुंची। वह बेहद नाजुक हालत में गंभीर अवस्था में करबला के पास पड़ी मिली। युवती को उपचार के लिए ग्वालियर रैफर किया गया। वहां युवती ने तीन दिन तक वेंटीलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच जद्दोजहद करते हुए गुरुवार की दोपहर दम तोड़ दिया। मुस्कान करबला पर कैसे और किसके साथ पहुंची इसकी पड़ताल के लिए जब आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो पता चला कि वह एक युवक के साथ बाइक पर जाती हुई दिखी। वह युवक घटना के बाद से फरार है। इसके बावजूद पुलिस पूरे मामले को बिना किसी तथ्य के एक्सीडेंट मानकर बैठ गई है। जबकि युवती को लेकर जाने वाले युवक से आज तक कोई पूछताछ नहीं की गई है। असल घटना की सच्चाई तो मुस्कान की मौत के साथ ही हमेशा-हमेशा के लिए दफन हो गई है। विचारणीय पहलू यह है कि एक्सीडेंट से मृतका का जबड़ा टूट गया, सिर में गंभीर चोट आ गई लेकिन शरीर के किसी भी हिस्से में कोई खरौंच तक नहीं आई थी।

मौत से लड़ती हुई शिक्षिका ने आखिर में तोड़ा दम, मौत का कारण अज्ञात / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment