शिवपुरी: जिले के रन्नोद थाना क्षेत्र के ग्राम लगदा में युवक का शव खेत के पेड पर लटका मिला सूचना के बाद मौके पर पहुँची रन्नौद थाना ने ग्रामीणो की मदद से लाश को पेड़ से उतारा युवक की पहचान 25 वर्षीय शैलेन्द्र लोधी के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार शेलेन्द्र ट्रक पर क्लीडंर था और उस पर कर्जा भी था विते रात वह घर से निकला था लेकिन घर अपने घर नही पहुंचा और आज उसकी लाश उसके ही खेत पर फांसी के फंदे पर झूलती मिली। रन्नौद थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment