शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र के करैरा कस्बे की 32 वर्षीय विवाहित महिला ब्लैकमेलिंग का शिकार हुई है। उसके न्यूड फोटो और वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर आरोपित ने साढ़े तीन लाख रुपये ले लिए। इसके बाद भी आरोपित ने ब्लैकमेल करने का सिलसिला जारी रखा और पांच लाख रुपये की और मांग करने लगा। इसके बाद परेशान होकर महिला ने करैरा थाने में आरोपित पर मामला दर्ज करा दिया।
करैरा की विवाहित महिला ने पुलिस थाने में एफआइआर दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसे डरा धमकाकर न्यूड फोटोग्राफ एवं न्यूड वीडियो क्लीप बनाने पर मजबूर किया गया और इसके बाद उक्त न्यूड फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर 3 लाख 50 हजार रुपये वसूले। प्रार्थिया ने बताया कि 1 जुलाई को उसके मोबाइल नंबर पर अंजान नंबर से मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने अपना नाम अमन जैन निवासी सागर बताकर मुझसे दोस्ती करने का प्रस्ताव किया। मेरे मना करने के बाद भी उस नंबर से उसने अनेकों मैसेज मुझे भेजे। परेशान होकर मैंने उक्त नंबर को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद 2 जुलाई को एक अन्य नंबर से मेरे बच्चों की फोटो शेयर कर कहा कि तेरे बच्चे सेंट जोंस स्कूल में पढ़ते हैं, तू सिटी सेंटर में रहती है और तेरा पति गल्ले का कारोबारी है। यदि तूने मुझसे बात नहीं की तो मैं तेरे बच्चों को मार दूंगा। घबराकर मैंने उस नंबर पर चैट की। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने मुझे वाट्सएप पर न्यूड वीडियो काल करने को कहा और मेरे न्यूड फोटोज मांगे। घबराहट के चलते मैंने उसे वीडियो काल किया। 5 जुलाई को उसी नंबर से मुझे मेरी न्यूड वीडियो और फोटो भेजे गए और 2 लाख रुपये की मांग की गई। मैंने उसी दिन डाक बंगला करैरा के सामने उन लोगों को 2 लाख रुपये दिए और फोटो तथा वीडियो डिलीट करने की विनती की। 15 जुलाई को सुबह उन लोगों द्वारा मेरे फोटोज और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पुनः डेढ़ लाख रुपये मांगे गए और मैंने उसी दिन दोपहर के समय उन लोगों को एक स्कूल के सामने डेढ़ लाख रुपये दिए। वे लोग दोनों बार सफेद रंग की कार से आए थे और उन्होंने अपना मुंह नकाब से ढ़ंक रखा था। इस बार उन्होंने बगीचा सरकार की कसम खाकर मेरे फोटो और वीडियो डिलीट करने की बात कही। लेकिन फिर 12 अगस्त को मुझे ब्लैकमेल कर 5 लाख रुपये की मांग की गई। करैरा थाने में भादवि की धारा 385 के तहत मामला दर्ज कराया।

ब्लैकमेलिंग कर महिला से साढ़े तीन लाख ठगे, न्यूड PHOTO, VIDEO वायरल करने की धमकी दी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment