Press "Enter" to skip to content

नवविवाहिता की जंगल में पेड़ से टंगी मिली लाश, 3 माह पहले ही की थी लव मैरिज / Shivpuri News


शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के ग्राम रुदिया पुरा थाना सतनवाड़ा से आ रही है. पास के जंगल में ही एक नवविवाहित महिला की पेड़ से लटकी हुई लाश मिली महिला की अभी 3 माह पहले ही लव मैरिज हुई थी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद लाश को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया महिला ने आत्महत्या की है या किसी ने उसकी हत्या कर दी है इसकी जांच में पुलिस लगी हुई है

जानकारी के अनुसार मीना भील आज से 5 महीने पहले अपनी मां सनवाई निवासी नयागांव थाना का हाल के साथ जोधपुर में अनार तोड़ने कई हुई थी वहीं पर मीना की मुलाकात अनिल से हो गई और यह मुलाकात शादी तक जा पहुंची अनिल व मीना ने घर से भागकर लव मैरिज कर ली मीना के घरवालों को यह शादी मंजूर नहीं थी बताया जाता है कि मीना का 2 दिन पहले अपनी मां के साथ फोन पर झगड़ा हुआ था जिसके बाद वह सुबह 9 बजे अपने घर से ससुर के घर जाने की बात कह कर निकली थी लेकिन वह अपने ससुर के घर नहीं पहुंची जिस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो जंगल में उसकी लाश पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकी मिली यह जंगल मीना के घर से 1 किलोमीटर के दूरी पर था मीना के पति अनिल का कहना है कि उसकी पत्नी आत्महत्या नहीं कर सकती उसकी किसी ने हत्या कर लाश को पेड़ से फंदा बनाकर लटका दिया है क्योंकि मीना की मां इस शादी के खिलाफ थी और आए दिन विवाद करती थी वही सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद लाश को फंदे से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!