Press "Enter" to skip to content

मड़ीखेड़ा डैम के आठ गेट बंद, दो से छोड़ा जा रहा 250 क्यूसेक पानी / Shivpuri News

शिवपुरी. मड़ीखेड़ा डैम के खोले गए 10 गेटों में से 8 गेट बुधवार को बंद कर दिए तथा दो गेटों से महज 250 क्यूमेक्स पानी रिलीज किया जा रहा है। वर्तमान में डैम का लेबल 344.10 मीटर है, जबकि बांध का फुल लेबल 346.25 मीटर है।

गौरतलब है कि पिछले तीन दिन से हो रही बारिश ने बुधवार को ब्रेक लिया तो सिंध नदी में आ रहा पानी का फ्लो भी कम हो गया। मंगलवार को जहां मड़ीखेड़ा डैम के 10 गेट खोलकर 3 हजार क्यूमेक्स पानी रिलीज किया गया, लेकिन बुधवार की अलसुबह जब नदी में पानी का फ्लो कम हुआ तो सुबह 5 बजे पहले दो गेट बंद किए, फिर कुछ देर बाद चार और फिर आठ गेट बंद कर दिए। डैम के दो गेटों को बहुत कम खोलकर महज 250 क्यूसेक पानी रिलीज किया जा रहा है। मड़ीखेड़ा डैम ईई मनोहर बोराते ने कहा कि अब सिंध में पानी कम आने की वजह से गेट बंद किए हैं तथा मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर नजर रखे हुए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!