Press "Enter" to skip to content

ब्राह्मण समुदाय को लेकर उमा भारती के करीब प्रीतम ने की अमर्यादित टिप्पणी / Shivpuri News

शिवपुरी। ब्राह्मण समुदाय को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती के करीबी भाजपा नेता प्रीतम लोधी ने अमर्यादित टिप्पणी करते हुए अशोभनीय बाते कहीं है। ये बातें उन्होंने शिवपुरी जिले केखरैह में आयोजित वीरांगना अवंतीबाई लोधी की 191वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मंच से संबोधन मेंकहीं। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया है। प्रीतम लोधी शिवपुरी में भाजपा के टिकट पर लोकसभा और विधानसभा का चुनाव भ्भी ल़ड़ चुके हैं।

वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी की 191वीं जयंती पर बदरवास के ग्राम खरैह में आयोजित पंच-सरपंच, जनपद सदस्य व जिला पंचायत सदस्यों सहित छात्रों के सम्मान में 17 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रीतम लोधी ने द्वारा दिए गए बयान को लेकर ब्राह्मण समाज में रोष की स्थिति है। वीडियो में प्रीतम सिंह लोधी कह रहे हैं कि ये नौ दिन रोजाना सात-आठ घंटे तक पागल बनाते हैं। यह सबसे ज्यादा दान की बात करते हैं कहते हैं कि अगर तुम दान दोगे तो भगवान तुमको देगा, पूरा गांव दोगे तो और ज्यादा देगा। उनका कहना था कि इनकी बातों में आकर महिलाएं अपने घरों से घी, शक्कर, गेहूं, चावल चुरा-चुरा कर इन ब्राह्मणों के चरणों में जाकर अर्पित कर देती हैं। इसके साथ ही महिलाओं को लेकर अमर्यादित बाते करने से वे नहीं चूके।

इनका कहना है

-मैंने यह बात मिर्ची बाबा, आसाराम और राम-रहीम जैसे लोगों के लिए कही थी। यह वीडियो तोड़-मरोड़ कर बना लिया है। यह वीडियो वह लोग वायरल कर रहे हैं जो समाजवादी जहर घोलना चाह रहे हैं। मैंने तो फर्जी लोगों से बचने के लिए कहा था, मेरे शब्द अच्छे लोगों के लिए नहीं थे। यह वीडियो उन लोगों द्वारा वायरल किया जा रहा है जो लोग केपी सिंह के चमचे हैं और उन्हें फायदा पहुंचवाना चाह रहे हैं।

प्रीतम सिंह लोधी भाजपा नेता

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!