शिवपुरी: जिले के कोलारस में एक पति ने ससुरालियों द्वारा मोटरसाइकिल न दिए जाने पर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करना चालू कर दिया इसके बाद पति ने अपनी पत्नी को मोटरसाइकिल ना मिलने के चलते घर से निकाल दिया पीड़ित विवाहिता ने इसकी शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई है।
शिवपुरी के लुधावली क्षेत्र की रहने वाली वर्षा जाटव ने बताया कि उसकी शादी कोलारस के रहने वाले रामदास से 4 वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाजों हुई थी उसके माता-पिता आर्थिक कमजोर थे इसके चलते यह शादी समाज के द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में संपन्न कराई गई थी इसके बावजूद जो भी बना उतना उसके माता-पिता ने उसके ससुरालियों को दिया था। शादी के कुछ माह तक सब कुछ ठीक चला परंतु इसके बाद उसके सास, ससुर मायके से कम रुपए लाने की कहकर ताने मारने लगी। इसके बावजूद भी वह चुप रही परंतु ससुरालियों सहित उसके पति द्वारा उसको लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। उसका पति आए दिन शराब पीकर मारपीट करने लगा पति का कहना था कि वह अपने मायके से उपहार स्वरूप मोटरसाइकिल लेकर आए परंतु उसके माता-पिता इतने सक्षम नहीं थे कि वह मोटरसाइकिल उसके पति को दिलवा सकते यही वजह रही कि उसने अपने ससुराल वालों से मोटरसाइकिल देने से साफ इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर उसका पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा, इसकी शिकायत उसने कोलारस थाने में पहुंचकर दर्ज कराई थी जहां दोनों के बीच सुलह पुलिस के द्वारा करवा दी गई थी पति ने आश्वासन दिया था कि वह उसके साथ अब कभी भी मारपीट नहीं करेगा ना ही किसी भी चीज को मायके से लाने की कहेगा परंतु कुछ दिन तक ठीक चला उसके बाद फिर उसका पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करने लगा।
मायके से ससुराल ले जाकर पीटा
वर्षा जाटव ने बताया कि वह रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने अपने मायके शिवपुरी आई हुई थी बीते 15 अगस्त को उसका पति उसे मायके आया और कोलारस ले गया जा बिना किसी बात के उसके साथ मारपीट कर दी साथ ही उसके माता-पिता को शिवपुरी से कोलारस बुला लिया जब उसके माता-पिता पहुंचे तो उनके साथ भी गाली गलौज करते हुए उन्हें अपमानित उसके पति ने किया। इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ अपने मायके आ गई और आज वह अपने पति सहित ससुराल वालों की शिकायत करने महिला थाने पहुंची है। वर्षा का कहना है कि उसके माता-पिता पर देने के लिए पैसे होते तो वह अपने दामाद को पहले ही मोटरसाइकिल दिलवा देते परंतु पैसों के अभाव होने के चलते वह ऐसा नहीं कर सके हैं अगर एक बार उसका पति राजीनामा कर उसे अपने साथ हंसी खुशी रखेगा तो वह सब कुछ भूल कर एक बार फिर नए जीवन की शुरुआत कर सकती है।






Be First to Comment