शिवपुरी। सिरसोद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कर्माज खुर्द में एक युवक की मारपीट का मामला सामने आया है. यहां बता दें कि युवक को समाज से गांव वालों द्वारा बाहर निकाल दिया गया था लेकिन उसके दादी की तेरहवीं थी जिसमें वह गांव में आ गया और उसकी लाठी परियों से मारपीट कर दी। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सुघर पुत्र पन्नालाल जाटव निवासी कर्माज खुर्द को समाज व गांव वालों ने बाहर कर दिया था और उसकी जमीन पर रिश्तेदार कब्जा कर खेतीवाड़ी कर रहे थे। युवक के भाई केदार ने बताया कि वह और सुुघर दादी की तेरवी में गांव में गए हुए थे उसी समय वहां बृजमोहन जाटव जो कि गांव का दबंग है और उसी के वजह से गांव से निकाला दिया गया था उसने मस्तराम, हरदयाल, सुरेश के साथ आकर लाठी-डंडों परियों से मारपीट कर दी। अन्य लोगों ने आकर उसे बचाया आरोपित में उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद घायल थाने पहुंचा जहां शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।






Be First to Comment