शिवपुरी: साहब मैंने जिंदगी भर आइटीबीपी में नौकरी कर देश सेवा की रिटायर होने के बाद मैंने सोचा कि अपने बच्चों के साथ जीवन बताऊंगा लेकिन मेरे दो बेटे खत्म हो गए तथा मैं बीच वाले बेटे के साथ रह रहा हूं मुझे बेटा व बहू तरह-तरह से प्रताड़ित करते हैं मेरी पेंशन भी छीन लेते हैं और खाने पीने को कुछ भी नहीं देते मामले को लेकर थाने में भी शिकायत की लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई इसलिए अब आपके पास आया हूं मेरी सुनवाई की जाए और मुझे बहू बेटे की प्रताड़ना से बचाकर न्याय दिलाया जाए।
आइटीबीपी से रिटायर हुए शिवचरण खंगार निवासी टोडा पिछोर ने एसपी को की शिकायत में बताया कि उसे बेटा व बहू परेशान करते हैं तथा मारपीट कर घर से निकाल दिया और सब कुछ छुड़ा लिया। शिवचरण ने बताया कि उसके बेटा बहू आए दिन तरह-तरह से प्रताड़ित करते हैं व लात घुसो से मारपीट करते हैं। मुझे जो पेंशन मिलती है वह भी मुझे नहीं देते और छीन लेते हैं । इतना ही नहीं खाने पीने के लिए भी कुछ नहीं देते इतना ही नहीं बहू ने मेरा मोबाइल भी फोड़ दिया जब मैं थाने पर शिकायत करने गया तो वहां कोई सुनवाई नहीं की इसलिए आपके पास अपनी फरियाद लेकर आया हूं मामले में सुनवाई करें।






Be First to Comment