शिवपुरी: भौंती थाना पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दहेज में मायके वालों ने दो लाख रुपए नहीं दिए तो रामदेवी को घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है। फरियादिया रामदेवी पत्नी अनिल जाटव निवासी भौंती हाल मायका ग्राम सलैया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी साल 2019 में भौंती के अनिल जाटव से शादी हुई थी।
पिता ने शादी के दौरान दहेज में एक लाख रुपए कैश, बाइक, सामान में पलंग, कूलर, पंखा, टीव्ही, अलमारी व गृहस्थी का सामान सहित कुल 4 लाख रु. खर्च किए थे। ससुराल वालों ने एक साल तो ठीक से रखा और फिर दहेज को लेकर ताने मारने लगे।
पति अनिल, देवर जितेंद्र, सास मीना जाटव व ससुर बाबूलाल जाटव कहते हैं कि तेरे घर वालों ने दहेज कम दिया है। दहेज में हमें दो लाख रुपए और चाहिए। माता पिता ने ससुराल वालों को समझाया। लेकिन वह और ज्यादा प्रताड़ित करने लगे। रामदेवी का कहना है कि वह 18 महीने से मायक में रह रही है। पुलिस ने दहेज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

शादी के एक साल बाद करने लगे दहेज़ की मांग, मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment