Press "Enter" to skip to content

डॉ. खरे ने बीएमओ का प्रभार लेने से किया इंकार / Shivpuri News

शिवपुरी. स्वास्थ्य सेवाओं की जगह राजनीति का अखाड़ा बने करैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अभी हाल ही में पदस्थ किए गए बीएमओ डॉ. देवेंद्र खरे ने प्रभार लेने से इंकार कर दिया। डॉ. खरे ने इस संबंध में एक पत्र सीएमएचओ को लिखा है।

ज्ञात रहे पिछले आठ माह में बदले गए करैरा बीएमओ के क्रम में डॉ. देवेंद्र खरे पांचवे बीएमओ बने थे। जिनके बीएमओ बनाए जाने का पत्र भी सीएमएचओ कार्यालय ने बीते 3 अगस्त को जारी कर दिया था। लेकिन डॉ. खरे ने 16 अगस्त को एक पत्र सीएमएचओ को भेजा है, जिसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि मेरे पिता को अमाशय कैंसर होने की वजह से उनकी तबियत अधिक खराब है। मुझे अपने पिता व परिवार को समय देना है, इसलिए मैं बीएमओ का प्रभार नहीं लेना चाहता। अत: आप किसी दूसरे चिकित्सक को बीएमओ का प्रभार दे दें। ज्ञात रहे कि इससे पूर्व बीएमओ रहे डॉ. अरविंद अग्रवाल की वायरल हुई वीडियो में डॉ. अग्रवाल यह कह रहे थे डॉ. खरे किसी को बीएमओ नही रहने देना चाहते और कोई न कोई षडय़ंत्र करते हैँ। लेकिन अब खुद डॉ. खरे ने ही बीएमओ का प्रभार लेने से इंकार कर दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!