सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु पात्र कृषकों से आवेदन आमंत्रित
शिवपुरी: कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम (आत्मा) अंतर्गत मूल्यांकन वर्ष 2021-22 हेतु सर्वोत्तम कृषक समूह, सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। पात्र कृषक निर्धारित प्रारूप में इसकी प्रविष्टियां पूर्ण कर सभी आवश्यक दस्तावेज सहित आवेदन विकासखण्ड स्तर पर संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के कार्यालय में 31 अगस्त तक प्रस्तुत कर सकते है।
किसान कल्याण तथा कृषि विकास के परियोजना संचालक (आत्मा) ने बताया कि जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार की राशि 25 हजार, विकासखण्ड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार राशि 10 हजार रुपए, जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार राशि 20 हजार रुपए दी जाएगी। जिले के ऐसे उन्नतशील कृषक जिनके द्वारा वैज्ञानिक तरीके से नवीन कृषि तकनीक अपनाकर कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन तथा कृषि अभियांत्रिकी में सर्वोत्तम उत्पादन प्राप्त किया जा रहा है। वे कृषक इस पुरस्कार के लिए पात्र होंगे। आवेदन पत्र का प्रारूप विकासखण्ड स्तर पर संबंधित कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते है। ध्यान रहे ऐसे कृषक अथवा समूह जिनका गत वर्षों में चयन हुआ है, आगामी 10 वर्षों तक उनको पुरस्कार हेतु शामिल नहीं किया जा सकेगा। जिससे अन्य कृषकों/कृषक समूहों को तकनीकी अंगीकरण हेतु प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार हेतु पात्र कृषकों के आवेदन 31 तक करें प्रस्तुत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “पटवारी जी, आप कहां हो?”… जवाब सुनते ही SDM का एक्शन, वेतन राजसात और नोटिस जारी / Shivpuri News
- दिव्यांगों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: रोजगार के लिए चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दुकानें आवंटित करने की मांग / Shivpuri News
- भाभी के साथ रहने का आरोप, गर्भ में पल रहे बच्चे को ठुकराया: विवाहिता ने कलेक्टर से मांगा न्याय / Shivpuri News
- PM आवास की किस्त पर ‘कट’ का आरोप: सरपंच पति के खिलाफ खोला मोर्चा, 10 हजार रुपये नहीं देने पर जियो-टैग फोटो नहीं खींचने का आरोप / Shivpuri News
- खेती की जमीन पर परियोजना का विरोध, तीन गांवों के ग्रामीण बोले— उजड़ जाएगा रोजगार और आशियाना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment