शिवपुरीl जिले के इंदार थाना क्षेत्र के पीरौंठ गांव में एक बाइक चालक की लापरवाही के चलते मासूम बच्चे को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें मासूम की मौत हो गई, वहीं बाइक सवार 2 युवक घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 8 बजे पीरौंठ निवासी 10 साल का मासूम गणेश पुत्र स्व. बबलू कुशवाह खेत से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान खतौरा की ओर से एक बाइक ने राह चलते गणेश में टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से मासूम गणेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज लाया गया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बाइक तेज रफ्तार से चल रही थी। इसी दौरान वह कलाबाजी भी दिखा रहा था। बाइक पर कलाबाजी करते उसका संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान गणेश राह से गुजर रहा था। यही वजह रही कि गणेश बाइक की चपेट में आ गया।






Be First to Comment