शिवपुरी में मानसून काफी सक्रिय है और रात में मूसलधार बारिश हुई। बारिश की वजह से न केवल सिंहनिवास हाइवे क्षतिग्रस्त हो गया। बल्कि शिवपुरी शहर की निचली बस्तियों में भी पानी भर गया। बारिश का पानी लोगों के घरों के अंदर तक पहुंच रहा है। जिससे लोगाें के लिए समस्या खड़ी हो गई। वहीं हाइवे के धसकने से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।
शिवपुरी क्षेत्र में शनिवार रात से ही बारिश हो रही है। बारिश के पानी से खेत, जंगल व शहर सभी लबालब हो गए हैं। सिंहनिवास हाईवे के चारों तरफ पानी भर गया। इसका असर यह हुआ कि हाइवे धंसक गया। हालांकि गनीमत यह रही कि किसी तरह की दुर्घटना नहीं हुई। हाइवे के धसकने से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। ट्रैफिक को अब हाइवे की एक लेन से ही निकाला जा रहा है। एक धसकने वाली लेन को बंद कर दिया गया है। साथ ही शहर की निचली बस्तियों में भी पानी भर गया है। हालांकि अभी तक नपा ने पानी निकालने के लिए कोई प्रयास शुरू नहीं किए हैंं।






Be First to Comment