शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले माधव चौक चौराहे पर एक शराबी कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार तीन लोगों में से दो घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार घायल अमित परिहार निवासी संजय कॉलोनी ने बताया कि वह टेकरी पर अपने दोस्त से मिलने जा रहा था। इसी दौरान उसने माधव चौक पर स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलाया और अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बैठकर जाने लगा। तभी सामने से आ रही एक कार के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद हम सभी जमीन पर गिर गए। कार चालक शराब पिए हुए था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।






Be First to Comment