Press "Enter" to skip to content

केजी स्कूल आईटीबीपी के पूर्व छात्रों ने आईटीबीपी के जवानों से मुलाकत की / Shivpuri News

शिवपुरी। वर्ष 1994 में केजी स्कूल आईटीबीपी शिवपुरी के कैम्पस में शिक्षा ग्रहण कर चुके छात्रों के एक दल ने दिनांक 13 अगस्त 2022 को दूरसंचार वाहिनी, आईटीबीपी कैम्प का भ्रमण कर जवानों से मुलाकत की।


राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी द्धारा केजी स्कूल आईटीबीपी के इन पूर्व छात्रों का दूरसंचार वाहिनी में स्वागत किया गया तथा उन्हें कैंप का भ्रमण करवाया, क्योंकि इस कैंप से इन छात्रों की गहरी यादें जुडी हुई है। कैंप के भ्रमण के दौरान इनको यह भी बताया गया कि वर्ष 1994 से अब तक आईटीबीपी में क्या-क्या आधुनिक बदलाव हो चुके है। इन पूर्व छात्रों द्धारा 15 अगस्त के अवसर पर जवानों के प्रति सम्मान जाहिर करते हुए उनसे मुलाकात की। राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी द्वारा इन पूर्व छात्रों को आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर चलाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम से जुड़ने हेतु आह्वान किया गया तथा इनको राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट कर इनका सम्मान किया गया । इस अवसर पर इन पूर्व छात्रों के द्वारा वृ़क्षारोपण किया गया तथा शिवपुरी शहर को हरा भरा करने के लिए वृक्षारोपण में बढ-चढ कर भाग लेने का संकल्प लिया गया। इन पूर्व छात्रों के दल की अगुवाई तरूण अग्रवाल एवं मुधरम स्वीट्स द्वारा की गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!