पिछोर: पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गजोरा में सब्जी खरीद रहे चाचा भतीजे में एंबुलेंस ने टक्कर मार दी. घटना में चाचा को गंभीर चोट आई है वहीं भतीजा मामूली रूप से घायल है घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है .
जानकारी के अनुसार उत्तम सिंह जाटव 28 वर्ष देवासी राजगढ़ करेरा अपने भतीजे चंद्रभान जाटव पुत्र रामपाल 25 वर्ष निवासी बरेला खुर्द के साथ चंद्रभान की ससुराल अजोरा में राखी बांधने के लिए गए हुए थे जब बाहर ससुराल से सब्जी लेने के लिए गए तो पीछे से आ रही एंबुलेंस में उत्तम सिंह जाटव में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया व भतीजे चंद्रभान को मामूली चोट आई हैं. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है






Be First to Comment