शिवपुरी: भारत सरकार द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर चलाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दिनांक 12 अगस्त 2022 को श्री राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक के नेतृत्व में आईटीबीपी द्वारा एक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन शिवपुरी शहर में किया गया ।
2. श्री राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक द्वारा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रैली की शुरूआत आईटीबीपी कैम्पस से की गई। दूरसंचार वाहिनी, आईटीबीपी के पदाधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी बाइकों पर राष्ट्रध्वज तिरंगे को सम्मान पूर्वक फहराते हुए बड़े ही व्यवस्थित तरीके से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह रैली आईटीबीपी कैम्पस से झांसी तिराहा होते हुए हवाई पट्टी पहॅुची। हवाई पट्टी पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, सीआरपीएफ, अभिभाषक संघ एवं अन्य संगठनां के साथ संयुक्त रूप से आईटीबीपी द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। आईटीबीपी के कैम्पस से शुरू हुई यह रैली देखते ही देखते एक विशाल जन समूह में परिवर्तित हो गई, जो शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए वापस पोलो ग्राउण्ड में समाप्त हुई। इस रैली का शिवपुरी शहर के आम नागरिकों द्वारा जगह-जगह पुष्पों की बरसा कर जोरदार स्वागत किया गया।
3. यहॉ यह भी उल्लेखनीय है कि आईटीबीपी द्वारा इस तिरंगा रैली के माध्यम से 13 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक चलने वाले ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान के प्रति आम नागरिकों को जागरूक किया गया तथा आह्वान किया कि सभी 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 के दौरान अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराए। साथ ही यह भी कहा कि तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है, इसका हमेशा सम्मान करें तथा राष्ट्रीय ध्वज नीति के अनुसार ही तिरंगा को गौरव के साथ फहराए।

अद्भुत नज़ारा: ITBP सहित जिला प्रशासन ने निकाली शहर में तिरंगा रैली / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 5 किलो का राशन तौला तो 4750 ग्राम निकला, मोहरा की राशन दुकान पर ग्रामीणों के गंभीर आरोप, सेल्समैन दुकान बंद कर गायब / Shivpuri News
- स्कूटी चार्ज करने को लेकर देवरानी-जेठ में विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा, पेट और पीठ झुलसे / Shivpuri News
- पुरानी रंजिश में घर के बाहर पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- फक्कड़ कॉलोनी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक, 3-4 दिन से था लापता; होटल पर करता था काम / Shivpuri News
- बारिश में अंतिम संस्कार की मजबूरी: मुक्तिधाम नहीं, टेंट-तिरपाल के सहारे चिता; हाथरस गांव में वर्षों से समस्या / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment