शिवपुरी: बैराड़ तहसील क्षेत्र के ग्राम पटेवरी में वारिश का रौद्र रूप देखने को मिला शुक्रवार की दोपहर हुई लगभग डेढ़ घंटे की वारिश ने यहां आफत ला दी भारी बारिश के कारण गांव की आदिवासी बस्ती के घरों में बारिश का पानी भर गया। जिससे घरों में रखा घरेलू सामान, खाद्यान्न आदि नष्ट हो गया। ग्राम पंचायत के सरपंच अमरचंद धाकड़ ने बताया कि शुक्रवार को हुई भारी बारिश के कारण गांव की आदिवासी बस्ती के घरों में बारिश का पानी भर जाने से इस बस्ती के करीब आधा सैकड़ा गरीब आदिवासी सड़क पर आ गए। भारी बारिश के कारण कई घरों की मिट्टी की दीवारें गिर गई। इससे घरेलू सामान, खाद्यान्न,कपड़े मिट्टी में मिल गए। ग्राम पंचायत के सरपंच और ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
गौरतलब है कि जिले में इस बार भारी बारिश के बाद किसी क्षेत्र में हालात बिगड़ने का यह पहला मामला है जहां वारिश के पानी ने बाढ़ जैसे हालात निर्मित कर दिए। पटेवरी गाँव में वारिश के आलम यह था कि गाँव की गलियों में तीन फीट तक पानी भर चुका था। जिससे ग्रामीणों को काफी नुकसान पहुँचा है। जानकारी के अनुसार शिवपुरी-बुढ्दा रोड़ का निर्माण किया गया था उस समय पटेवरी गाँव के चौराहे पर एक पानी के निकास को लेकर पुलिया थी उक्त पुलिया को नवीन सड़क निर्माण के दौरान नहीं बनाया गया इसी के चलते गाँव में तेज बारिश का पानी भर जाता है।

आदिवासी बस्ती में भरा पानी: प्रशाशन से लगाई पीड़ितों ने गुहार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- करैरा में कपड़ा दुकान-मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान / Shivpuri News
- प्रधानमंत्री के भाषण की नकल कर वीडियो बनाने पर शिक्षक निलंबित, विधायक प्रीतम लोधी हस्तक्षेप के बाद हुईं कार्रवाई / Shivpuri News
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment