Press "Enter" to skip to content

सरपंची के चुनाव में वोट नहीं दिया तो भाइयों की कर दी कुटाई अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: खनियाधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गुडर में सरपंची के चुनाव में वोट ना देने पर दो भाइयों की मारपीट का मामला सामने आया है वही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

जानकारी के अनुसार सरपंची के चुनाव में रानू ने चुनाव लड़ा था जिस पर इंद्रभान पुत्र जग भान 18 वर्ष व कन्हैया केवट पुत्र हरकिशन 35 वर्ष आपस में भाई हैं दोनों तालाब से भुजरिया लेकर आ रहे थे तभी रास्ते में राजू केवट, मजबूत, कमल सिंह, भागीरथ आए और कहां की तुमने रानू पंडित को चुनाव में वोट क्यों नहीं दिया और गाली गलौज करने लगे जब गाली देने से मना किया तो लोहे की छड़ व ईट थे हमला कर दिया जिससे दोनों घायल हो गए घटना के बाद आरोपित मौके से भाग गए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!