शिवपुरी-रक्षाबंधन का पावन पर्व एबी रोड़ स्थित बड़ौदी क्षेत्र के सीआईएटी स्कूल सीआरपीएफ परिसर में मनाया गया। जहां स्कूली छात्राओं के द्वारा रक्षाबंधन का पवित्र रक्षा सूत्र अधिकारियों-कर्मचारियों व जवानों ने बंधवाया। इस अवसर पर वनस्थली विद्या वैली स्कूल शिवपुरी की छात्राओं ने रक्षाबंधन की शुभ बेला पर सीआईएटी स्कूल पहुंचकर सीआरपीएफ अधिकारियों एवं जवानों के माथे पर तिलक लगाकर एवं रक्षा सूत्र बांधकर अपनी बहनों से दूर इन भाइयों को वात्सल्य एवं अपनेपन से भावविभोर कर दिया जवानों तथा अधिकारियों ने भी स्नेहिल नमन करते हुए उनकी रक्षा एवं सुरक्षा का प्रण लिया। इस अवसर पर सीआरपीएफ के समस्त अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान मौजूद थे। वनस्थली विद्या वैली स्कूल के समस्त स्टाफ ने भाव विभोर होकर सुदूर क्षेत्रों में अपने कर्तव्य में लगे सीआरपीएफ जवानों एवं अधिकारियों को नमन कर उनको राखी की बधाइयां दी। सीआरपीएफ के कार्मिकों ने वनस्थली विद्या वैली स्कूल की छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही स्कूल के स्टाफ को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे इस पल को हमेशा याद रखेंगे एवं हर कदम पर उनका साथ देंगे।
इस अवसर पर सी आईएटीस्कूल के कमांडेंट सुरेश कुमार यादव ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व बहन का भाई के प्रति स्नेह और भाई के बहन की सुरक्षा के प्रति एक वादे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं, जिसे राखी कहते हैं। मान्यता है कि राखी बांधकर बहन भाई की लंबी उम्र की कामना करती है तो वहीं भाई राखी को बहन की सुरक्षा का वादा मानते हैं। भाई बहन की रक्षा करने का वचन देते हैं। ऐसे में राखी महज एक धागा नहीं, बल्कि भाई बहन के रिश्ते का प्रतीक होती है। इसके पहले वनस्थली विद्या वैली स्कूल की प्राचार्या श्रीमती सुथापा जायसवाल ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि नौकरी के कारण एवं अन्य वजहों से जवान पर्व त्योहारों में अपने घर नहीं जा पाते हैं। रक्षाबंधन जैसे त्योहार में उन्हें अपनी बहन की कमी महसूस ना हो एवं उनकी कलाइयां सुनी ना रहे इसको लेकर हम लोगों ने जवानों की कलाइयों में राखी बांधने का निर्णय लिया और इसीलिए इस मौके पर हम लोगों ने उनकी हौसला अफजाई किया। इसके पश्चात सभी क्षात्राओं एवं स्कूल के स्टाफ को जलपान कराया गया।






Be First to Comment