शिवपुरी। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक निर्देश जारी किया है जिसमें जेल में बंद भाईयों को बहने राखी बांध सकेंगी। इन निर्देशों के तहत गुरूवार व शुक्रवार को बहने जेल में जाकर भाईयों को राखी बांध सकेंगी। गृह मंत्री द्धारा लिए गए निर्णय की सभी ने सराहना की।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पहले तो रक्षा बंधन पर्व की सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी में आया कि कुछ बहनों को जेल में बंद भाईयों को राखी बांधने में परेशानी हो रही है। इसके लिए मैंने डीजीजे, एसीएसजे से बातचीत की और कहा कि मप्र में गुरूवार और शुक्रवार को सभी बहनें जेल में बंद अपने भाईयों को राखी बांध सकेंगी ऐसे निर्देश जारी किए हैं।






Be First to Comment