शिवपुरी। अधिवक्ता संजीव बिलगैंया ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें उन्होंने गड्डों का भराव, मरम्मत, रोड व डिवाइडरों की मरम्मत आदि की शिकायत की है।
शिकायत में अधिवक्ता बिलगैंया ने बताया कि चौधरी मोहल्ला पुरानी शिवपुरी वार्ड क्रं. 26 रामपोर दरवाजा पुरानी शिवपुरी से शिरी चित्रगुप्त मंदिर पुरानी शिवपुरी तक की सड़क को जलावर्धन योजना के पाइप डालने के लिए खोद दिया गया जिसे आज तक नहीं सही करवाया गया है। इस रोड से निकलने वाले राहगीरों को परेशानी होती है और कई वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इसलिए इस समस्या का जल्द निराकरण करवाया जाए।






Be First to Comment