शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम परिच्छा में चोरों ने बीती रात बैंक में सेंध लगा दी। चोरों ने बैंक की शटर को तोड़कर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे, केबिल, डीवीआर सहित पुराना इस्तेमाली सामान चुरा लिया। सुबह जब बैंक का स्टाफ पहुंचा तो उन्हें चोरी का पता चला। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फरियादी आशुतोष अवस्थी पुत्र दिनेश 35 वर्ष निवासी आनंद नगर ग्वालियर ने बताया कि वह ग्राम परिच्छा में मध्यांचल ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। 11 अगस्त को सुबह 6ः30 बजे कर्मचारी पवन कुशवाह का फोन आया जिसने बताया कि बैंक के शटर के ताले टूटे हुए हैं व शटर आधा उठा हुआ है। तब पवन कुशवाह द्धारा डायल 100 को सूचना दी गई। इसके बाद मैं अपने बैंक स्टाफ के साथ ग्राम परिच्छा पहुंचा तो देखा कि बैंक का मैन शटर आधा उठा हुआ था एवं शटर को सब्बल से तोड़ा गया है। बैं के अंदर की कैंची शटर का ताला टूटा हुआ था। डायल 100 के आने के उपरांत फिर मैं स्टाफ के साथ अंदर गया तो देखा कि एक सीसीटीव्ही कैमरा टूटा हुआ था एवं सीसीटीव्ही का डीव्हीआर एवं एलसीडी स्क्रीन नहीं थी एवं सीसीटीव्ही की फिटिंग को भी उखाड़ कर अपने साथ ले गए। इसी के साथ बैंक का पुराना सामान कीमत 8 हजार रूपए भी ले गए। मामले में पुलिस ने मौके की जांच-पड़ताल के बाद केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment