Press "Enter" to skip to content

अब प्रभारी होंगे विदा, परीक्षा से मिलेगा बीआरसी व एपीसी का पद / Shivpuri News

शिवपुरी। सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिला शिक्षा केंद्र और जनपद शिक्षा केंद्रों में वर्षों से बतौर प्रभारी काबिज बीआरसीसी और एपीसी जल्द ही अपनी मूल संस्थाओं यानि स्कूलों को लौट जाएंगे, साथ ही प्रतिनियुक्ति अवधि की तय सीमा वर्षों पहले समाप्त हो चुकी है। ऐसे अधिकारी भी अब जल्द ही विदा होने वाले हैं। राज्य शिक्षा केंद्र ने अब परीक्षा के माध्यम से जिले सहित प्रदेश में बीआरसीसी और एपीसी के पद भरने की कवायद शुरू कर दी है। इसी माह 16 अगस्त को इन पदों के लिए लिखित परीक्षा होने जा रही है, जिसका परिणाम 18 अगस्त को आ जाएगा और मैरिट के आधार पर चयनित शिक्षकों को बीआरसीसी व एपीसी के पद पर नियुक्ति मिल जाएगी। हालांकि प्रभार में वर्षों से इन पदों पर काबिज शिक्षक भी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। वह नियमों के मुताबिक नियुक्ति पाने में सफल होते हैं या नहीं, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

आठ बीआरसीसी तो चार एपीसी का होगा चयन
शिवपुरी जिले की बात करें तो यहां कुल आठ विकासखंड हैं और प्रत्येक में संचालित जनपद शिक्षा केंद्र पर एक-एक बीआरसीसी नियुक्त किया जाना है, जबकि जिला शिक्षा केंद्र में एपीसी के कुल पांच पद हैं जिनमें से एक पद पर पहले से ही संविदा नियुक्ति के माध्यम से हरीश शर्मा पदस्थ हैं। ऐसे में परीक्षा के माध्यम से शेष बचे चार पदों पर एपीसी की नियुक्ति की जाएगी। इस पूरी भर्ती प्रक्रिया में जहां मैरिट आधार होगी तो वहीं पात्रता को लेकर भी विस्तृत गाइड लाइन जारी की गई है। इस गाइड लाइन में खास तौर पर उम्र का बंधन कई शिक्षकों को रेस से बाहर कर रहा है क्योंकि 56 वर्ष से अधिक उम्र के शिक्षक परीक्षा नहीं दे सकेंगे। इसके अलावा वर्तमान में इन पदों पर पदस्थ शिक्षकों को भी नई भर्ती में पुनः अवसर न दिए जाने को लेकर भी गाइड लाइन तय की गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!