Press "Enter" to skip to content

चाइल्ड लाइन की बच्चियों ने एसपी को बांधी राखी:एसपी बोले – बाल सुरक्षा, सोशल पुलिसिंग के साथ शिवपुरी को चाइल्ड फ्रेंडली बनाएंगे / Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस ने चाइल्ड लाइन के बच्चियों के संग राखी मनाई, एसपी ने इन बच्चियों से राखी बंधवाई और कहा कि कभी भी किसी चीज की जररूरत हो तो वे सीधा उनसे आकर मिल सकती है। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक को राखी बांध छात्राएं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही थी। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने आशीर्वाद स्वरूप उस कच्चे सूत के बदले सम्पूर्ण जिला शिवपुरी बल की ओर से भरोसा दिलाया कि वह बाल सुरक्षा एवं सोशल पुलिसिंग के माध्यम से चाइल्ड फ्रेंडली शिवपुरी के सपने को साकार करेंगे। साथ ही उन्होंने बच्चों से कहा कि वह मन लगाकर अपने लक्ष्य की ओर बढे़ं, उसे हासिल करें।

साथ ही उन्हें जब भी जरूरत हो शिवपुरी पुलिस हमेशा उनके साथ है। इस दौरान राखी बांधने आई छात्रा, छाया का कहना था कि उसका सपना पुलिस में भर्ती होना है आज जिला पुलिस अधीक्षक के सहज एवं सरल व्यवहार से उसका सपना और मजबूत हो गया और उसे लग रहा है मानो उसके सपनो को पंख लग गए हो अब वह ओर मन लगाकर तैयारी करेगी और पुलिस में भर्ती होकर अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करेगी। दूसरी बच्ची पलक ने इच्छा जाहिर की वो संगीत के माध्यम से इस दुनिया को देखना चाहती है, उसे संगीत सीखना है जिस पर पुलिस अधीक्षक ने उसकी इस इच्छा को पूरा करते हुए तत्काल उसे संगीत की शिक्षा देने का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चियों को उपहार स्वरूप स्कूल बैग, तिरंगा भी भेंट किया, बच्चियों को बताया कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर झंडा के तहत अपने अपने घरों पर अवश्य रूप से झंडा फहराए और अपने पड़ोसियों को भी जागरूक करें।

इस अवसर पर चाइल्ड लाइन से सौरभ भार्गव सिटी समन्वयक, अरुण कुमार सेन सेंटर समन्वयक, अवसार बानो काउंसलर, टीम मेंबर संगीता चह्वाण, मुस्कान शर्मा, समीर खान, सुल्तान आदिवासी उपस्थित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!