Press "Enter" to skip to content

बैंक से कैश ले जाते वक्त दो ग्राहकों के‎ बैग काटे, 8.50 लाख रु. चोरी होने से बचे‎ / Shivpuri News

पिछोर।‎ भारतीय स्टेट बैंक शाखा पिछोर में‎ एक ही दिन में दो ग्राहकों के अज्ञात ‎ ‎महिलाओं ने ब्लेड से बैग काट दिए। ‎ हालांकि 8.50 लाख रु. कैश चोरी‎ जाने से बच गया है। सीसीटीवी‎ फुटेज में दो महिलाएं मुंह से ब्लेड‎ निकालकर बैग काटती दिख रहीं हैं।‎ एक ग्राहक ने पुलिस थाने में लिखित‎ शिकायत दर्ज कराई है।‎ गल्ला व्यापारी गौरव गुप्ता निवासी‎ ‎पुराना गल्ला मंडी पिछोर ने 1 जुलाई‎ को एसबीआई ब्रांच से 7 लाख रु.‎ कैश निकाले और बैग में रख लिए।‎ बैंक से बाहर निकले और देखा तो‎ बैग कटा निकला, हालांकि 7 लाख‎ रु. यथावत रखे मिले। 1 जुलाई को‎ सौम्या पुत्री विनोद रहोरा निवासी‎ ‎खटीक मोहल्ला पिछोर ने भी 1.50‎ लाख रु. कैश निकाले और बैग में‎ रख लिए। बैंक से बाहर निकली तो‎ देखा कि बैग कटा हुआ है। लेकिन‎ डेढ़ लाख रु. बैग से चोरी नहीं जा‎ सके। एक साथ दो घटनाएं होने से‎ लोगों में खलबली मच गई।‎
मुंह में ब्लेड छिपाकर लाईं थी महिलाएं‎ व्यापारी गौरव गुप्ता ने बैग कटने पर तुरंत बैंक अफसरों से बातचीत की।‎ फुटेज देखी तो दो महिलाएं मुंह से ब्लेड निकालकर बैक काटती दिख रहीं‎ हैं। दोनों ही घटनाओं में महिलाएं सफल नहीं हो सकीं। सीसीटीवी फुटेज‎ मांगने पर बैंक अधिकारियों ने इनकार कर दिया। गौरव ने पिछोर थाने में‎ शिकायत कर दी है। इससे पहले तीन घटनाएं भी हो चुकी हैं। नाराज‎ व्यापारी सामूहिक ज्ञापन देने की तैयारी कर रहे हैं।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!