Press "Enter" to skip to content

महिला से 2.05 लाख लेकर फर्जी एफडी थमाईं‎ / Shivpuri News

करैरा।‎ करैरा के दबरा दिनारा गांव की‎ ‎ विधवा महिला‎ ‎ के संग कियोस्क‎ ‎ संचालक द्वारा‎ ‎ बैंक‎ ‎ अधिकारियों की‎ ‎ मिलीभगत से‎ ‎ 2.05 लाख की‎ ‎ धोखाधड़ी की‎ है। महिला ने पुलिस थाने और‎ बैंक शाखा में शिकायत करके‎ मामले में कार्रवाई की मांग की है।‎ पति की मौत के एवज में दो‎ लाख रु. मिले थे। फिक्स‎ डिपोजिट के रूप में बैंक शाखा‎ में सुरक्षित रखने की मंशा से रखे ‎ ‎ थ्ेा। महिला का कहना है कि ‎ ‎ कियोस्क संचालक ने झांसी में‎ 18 लाख रु. का मकान खरीदा है ‎ ‎ और वहीं रहने लगा है।‎ विधवा महिला प्रीति यादव‎ पत्नी स्व धर्मेंद्र यादव निवासी‎ ग्राम दबरा दिनारा का कहना है‎ कि उसके पति के निधन के बाद‎ दो लाख रुपए मिले थे। बच्चों का ‎ ‎ ख्याल करते हुए इंडियन बैंक‎ शाखा एक्सचेंज के सामने करैरा‎ में 1 जुलाई 2020 को 1 लाख‎ रु. की पहली एफडी कराई थी। ‎ ‎ कियोस्क संचालक द्वारा एफडी‎ का दस्तावेज दिया था। फिर 22 ‎ ‎ जुलाई 2021 को 1 लाख 5‎ हजार रुपए की दूसरी एफडी‎ कराई। फिक्स डिपोजिट का समय‎ होने पर बैंक पहुंची तो पता चला‎ कि एफडी फर्जी हैं। यह सुनकर‎ ‎‎महिला के पैरों तले जमीन‎ खिसक गई। महिला ने पुलिस‎ थाने में भी शिकायत की है। बैंक‎ अधिकारियों को शिकायत की है।‎
कालीपहाड़ी का कियोस्क‎ संचालक, मकान‎ खरीदकर झांसी रहने लगा‎ विधवा प्रीति यादव का कहना है कि‎ बैंक शाखा का कियोस्क सेंटर‎ चलाने वाले कदम यादव निवासी‎ कालीपहाड़ी द्वारा बैंक शाखा में‎ अधिकारियों से बातचीत कराकर‎ एफडी कराई थी। कियोस्क‎ संचालक ने हाल ही में 18 लाख‎ रु. का झांसी में मकान खरीदा है‎ और यहां काम बंद करके वहीं रहने‎ लगा है। महिला ने बताया कि‎ उसका 10 साल का बेटा और 11‎ साल की बेटी है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!