बदरवास। ग्राम पंचायत खजूरी में मतों की गणना के वक्त एक व्यक्ति ने विवाद खड़ा कर दिया। संबंधित व्यक्ति को पहले ही बाउंड ओवर किया जा चुका था। चुनाव में विवाद की स्थिति पैदा करने पर रिटर्निंग ऑफिसर बदरवास ने बाउंड ओवर आदेश का उल्लंघन करने पर व्यक्ति को 11 माह 15 दिन के लिए जेल भेज दिया है। बदरवास की ग्राम खजूरी पोलिंग पर उदय भान सिंह यादव ने मतगणना के दौरान विवाद खड़ा कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि बदरवास तहसीलदार प्रदीप भार्गव ने 11 महीने 15 दिन के लिए उदय भान सिंह को जेल भेज दिया। बता दें कि बामौर में भी मतदान केंद्र पर वोटिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सुबह से ही मतदान पर्ची, वोट डालने, फिर मत गणना को लेकर विवाद हो गया। इस कारण संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करना पड़ी।

बाउंड ओवर उल्लंघन पर एक को 11 महीने के लिए जेल भेजा / Badarwas News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment