शिवपुरी। माधव नेशनल पार्क शिवपुरी में पदस्थ रहे डिप्टी रेंजर की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगने पर नया फर्जीवाड़ा सामने आ गया है। पार्क में प्रभारी रेंजर के तौर पर पदस्थ डिप्टी रेंजर दिनेश कुमार गोयल ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति आवेदन में 6 लाख 90 हजार रु. से कराए गए कार्यों का भुगतान नहीं होने के संबंध में जिक्र किया है। डिप्टी रेंजर गोयल ने लेटर में उल्लेख किया है कि वह रिटायर होने के बाद मिलने वाली क्लेम राशि से ब्याज सहित उक्त उधारी चुकाएंगे। डिप्टी रेंजर ने लिखा है कि पिछले साल उन्होंने अपने परिक्षेत्र दक्षिण में एडवेंचर कार्य 1 लाख रु. की लागत से उधारी पर कराया था। इसी तरह 4 लाख रु. की लागत से तालाब भी उधारी पर बनवाया था। इसके अलावा कोविड-19 दौरान 40 हजार रु. से सेनेटाइजर टेंपरेचर मशीन मास्क आदि खरीदे थे। तत्कालीन पार्क डायरेक्टर बायपी सिंह के कहने पर उक्त कार्य कराए थे। उनके ट्रांसफर के बाद डीके पालीवाल आए और उन्होंने बजट स्वीकृत करा दिया। उस दौरान द्वारा उक्त बजट को अधिकारियों ने दूसरी जगह खर्च कर दिया। इस वजह से बाजार की उधारी नहीं चुका पाया। इसलिए उधारी का ब्याज चुकाना पड़ रहा है। गोयल का कहना है कि उधारी पर कराए उक्त तीनों कार्यों के 6.90 लाख रुपए अभी तक नहीं चुका पाए हैं जिसका हर महीने मुझे ब्याज देना पड़ रहा है। वहीं डिप्टी रेंजर की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का मामला भोपाल स्तर पर पहुंचा। डिप्टी रेंजर दिनेश कुमार गोयल शिवपुरी से तबादला हो जाने के चलते इस समय कूनो में पदस्थ हैं। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए कूनो वन मंडल डीएफओ के यहां आवेदन दिया है।

डिप्टी रेंजर ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगी, कहा- क्लेम राशि से सरकारी कार्य की उधारी ब्याज सहित चुका सकूं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment