Press "Enter" to skip to content

पति ने नहीं दिया खर्चा तो पत्नी ने बाइक रखी गिरवी, ससुर ने बुरा—भला कहा तो खा ली गोली / Shivpuri News

शिवपुरी। खबर शिवपुरी के जिला अस्पताल से आ रही है। यहां एक महिला को गंभीर अवस्था में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में भर्ती फूलवती पत्नी बलवीर निवासी राजश्री के बच्चों ने बताया कि वह 4 भाई—बहन है। उनके पिता घर के बाहर काम करने गए हैं तथा कई महीनों से घर नहीं आए साथ ही राशन के लिए कोई रूपए भी नहीं भेजे। हमारे दादा सुखाराम जाटव ने भी खर्चा देना बंद कर दिया। ऐसे में मां ने खर्चा चलाने के लिए पापा की बाइक को 10 हजार पए में गिरवी रख दिया। जब यह बात हमारे दादा को पता चली तो उन्होंने मां के साथ गाली—गलौंज कर दी। आज सुबह हमारी मां की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो हम घबरा गए और पूछा तो बताया कि उन्होंने गोली खा ​ली है। गंभीर अवस्था में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!