Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस नेता बबीता अन्नी शर्मा का‎ नामांकन रद्द होने का खतरा बढ़ा‎ / Shivpuri News

शिवपुरी|नगर पालिका परिषद शिवपुरी‎ में उपाध्यक्ष रहे कांग्रेस नेता अनिल‎ शर्मा अन्नी ने पहले वार्ड नंबर 10 से‎ कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पत्नी‎ बबीता का नामांकन दाखिल किया‎ और उसके बाद वार्ड 3 से उन्होंने‎ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन‎ दाखिल करा दिया ।ऐसे में वार्ड 3 से‎ उन्हें कांग्रेस का चुनाव चिन्ह हाथ‎ आवंटन नहीं हो सकेगा और ना ही‎ वह कांग्रेस के प्रत्याशी बन सकेंगे।‎ माना जा रहा है कि उनका यहां से‎ नामांकन रद्द हो जाएगा, लेकिन अन्नी‎ का कहना है कि वह नियम अंतर्गत‎ अपनी बात रख कर वार्ड 3 से ही‎ अपनी दावेदारी जता एंगे।‎ दरअसल रविवार को दिन भर‎ राजनीतिक हलकों में चर्चा चलती‎ रही कि जिस वार्ड नंबर 3 से भाजपा‎ के कद्दावर नेता भानु दुबे ने अपनी‎ पत्नी नीतू दुबे को मैदान में उतारा है।‎ उनके खिलाफ कांग्रेस यहां शिव‎ प्रताप सिंह कुशवाहा के उम्मीदवार‎ बनने की चर्चा थी। यहां से उन्होंने‎ नामांकन भी दाखिल किया है, लेकिन‎ वार्ड 10 से नामांकन दाखिल करने के‎ बाद कांग्रेस प्रत्याशी बबीता अन्नी‎ शर्मा ने अपना नामांकन वार्ड 3 से भी‎ दाखिल कर दिया। उनका कहना है‎ कि गलती से वह निर्दलीय लिख गए‎ हैं, वह वार्ड 3 से कांग्रेस के ही‎ उम्मीदवार हैं। ऐसे में मैं वार्ड 3 से ही‎ दावेदारी करेंगे ।लेकिन कलेक्टर‎ अक्षय कुमार सिंह का कहना है कि‎ कोई भी आवेदक दो वार्ड से आवेदन‎ तो कर सकता है, लेकिन उसका‎ नामांकन जो उसने पहले भरा है, वहीं‎ स्वीकार किया जाएगा। ऐसे में भानु‎ दुबे की पत्नी नीतू दुबे के सामने‎ प्रत्याशी बने कांग्रेस के कद्दावर नेता‎ अनिल शर्मा अन्नी की परेशानियां बढ़‎ गई है। हालांकि इसका निर्णय‎ नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत‎ आपत्तियां लेने के बाद प्रशासन कर‎ देगा। पर फिलहाल राजनीतिक हलकों‎ में चर्चा यह है कि यदि वार्ड 3 से‎ बबिता अनिल शर्मा ओर भानु दुबे की‎ पत्नी नीतू दुबे के बीच मुकाबला होता‎ तो यह मुकाबला न केवल रोचक‎ होता, वरन इस वार्ड के परिणाम पर‎ 39 वार्ड के लोगों की निगाहें होती।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!