शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने कट्टे की नोक पर नवविवाहिता से सोने का हार और मंगलसूत्र लूट लिया है। मामा ससुर के संग बाइक से जा रही थी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। फरियादी दिनेश (25) पुत्र बाबूलाल वंशकार निवासी ग्राम बडोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि भांजी बहू भारती वंशकार और भतीजा समीर वंशकार (12) के संग 19 जून को घुघसी से बडोरा जा रहे थे। दोपहर 2:20 बजे मुंगावली स्कूल के पास पहुंचे तो लाल रंग की बाइक पर तीन बदमाश आए और हमारी बाइक के सामने अपनी बाइक अड़ा दी। एक बदमाश बाइक स्टार्ट करके खड़ा था, दूसरे बदमाश ने आकर कट्टा अड़ा दिया और तीसरे बदमाश ने भांजी बहू के गले से सोने का हार व मंगलसूत्र झटका देकर छीन लिया। फिर तीनाें बाइक से भाग गए। ज्वैलरी की कीमत 60 हजार रुपए है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे।

कट्टा दिखाकर महिला से हार व मंगलसूत्र लूटा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment