शिवपुरी| टमाटर का नकली बीज बेचने वाले यूपी के दो लोगों के खिलाफ सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने शनिवार काे मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरियादी रवि (50) पुत्र उम्मेदमल जैन निवासी टेकरी रोड गर्ल्स स्कूल के सामने शिवपुरी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रवि का कहना है कि शिवपुरी में वह सैमिनिस कंपनी का अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर है। सैमिनिस कंपनी के टमाटर बीज का विक्रय करता है। पता किया तो दो व्यक्ति संजय लॉज मे रुके होने का पता चला। अपने साथी अर्जुन चौहान को 18 जून की सुबह 10 बजे भेजा तो दोनों व्यक्तियों के पास बीज व दवाई का पैकेट मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर आई और टमाटर के 150 पैकेट व दवाई की शीशी 20 नग मिली हैं। पुलिस ने शिवकुमार 45 पुत्र सुखवीर चौधरी और शिशुपाल 31 पुत्र राधेश्याम चौधरी निवासी हाथरस उप्र पर केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment