शिवपुरी। सुभाषपुरा थाने के भैंसोरा गांव में अज्ञात बदमाश आधी रात आए और बुजुर्ग चरवाहे की मारपीट कर बकरियां लूटकर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक पलुआ(65) पुत्र घासीराम आदिवासी निवासी भैंसोरा की बदमाशों ने बेरहमी से मारपीट कर दी। पलुआ का कहना है कि रात 1 बजे अचानक नींद खुली तो देखा कि तीन लोग बाड़े से बकरियां चुरा रहे थे। बदमाशों को रोका तो तीनों ने मिलकर बेरहमी से मारपीट कर दी। सिर व कान में गंभीर चोट आई है। बदमाश 15 से 20 बकरियां चुराकर ले गए।






Be First to Comment