Press "Enter" to skip to content

दो युवकों से 1.20 लाख‎ की स्मैक जब्त‎ / Shivpuri News

शिवपुरी। करैरा थाना पुलिस ने स्मैक‎ लेकर आ रहे दो युवकों को बाइक‎ सहित दबोच लिया। दोनों के कब्जे‎ से 1.20 लाख रु. कीमत की स्मैक‎ जब्त की है। करैरा थाना पुलिस‎ ने ग्वालियर से स्मैक की तस्करी की‎ सूचना पर सोमवार को करही रोड‎ पर चैकिंग की। पुलिस ने बाइक‎ क्रमांक एमपी07 एनजी9709 को‎ रोककर दो युवकों की तलाश ली।‎ तलाशी में दोनों के कब्जे से 12‎ ग्राम स्मैक बरामद हुई है। बाइक‎ चालक ने अपना नाम अजय रावत‎ (22) पुत्र ब्रजमोहन रावत निवासी‎ कारेवाह और दूसरे ने सोबरन रावत‎ (30) पुत्र देवीसिंह रावत निवासी‎ आमरोल थाना चीनौर जिला‎ ग्वालियर बताया।‎

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!