शिवपुरी। भागवत कथा के समापन पर आयोजित भंडारे में टेंट लगाते समय युवक को करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी। सुनील पुत्र दशरथ सिंह लोधी निवासी पगरा ने बताया कि गांव में भागवत कथा आयोजन किया गया। जिसका आज भंडारा था। भंडारे में सब्जी काटने, पूडी बेलने आई महिलाओं को बैठने के लिए मेरे ताऊ के लड़के पुष्पेद्र (29) पुत्र इमरत लाल लोधी निवासी पगरा टेंट लगा रहा था। टेंट लगाते समय टेंट का पाइप ऊपर से निकली बिजली की मेन लाइन के तार से टकरा गया। जिससे पुष्पेंद्र की करंट लगने से मौत हो गई।






Be First to Comment