गोवर्धन थाने के गाजीगढ़ का मामला, पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की
बैराड़/शिवपुरी। गोवर्धन थाने के गाजीगढ़ में बंदूकधारी बदमाश आधी रात को आ धमके और टपरिया में सो रहे तीन आदिवासियों से मारपीट की, फिर लूटपाट करके ले गए। पुलिस ने हथियारबंद बदमाशों के खिलाफ लूट डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। फरियादी रिंकू पुत्र ज्ञानी आदिवासी निवासी गाजीगढ़ ने गोवर्धन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिंकू आदिवासी, भरत आदिवासी, बचनू आदिवासी से बदमाशों ने लूटपाट की है। बदमाश रात करीब 1:30 बजे से 2 बजे के बीच बदमाश आ धमके और टपरिया में सो रहे आदिवासियों की मारपीट की। बचनू आदिवासी से 4 हजार रु. व पत्नी की नाक की लौंग निकलवाकर ले गए। भरत आदिवासी से 12 हजार रु., रिंकू से 1800 रु. व अन्य से भी कैलाश लूट लिया। करीब 26 हजार रु. व मोबाइल लूट ले गए।
सूचना पर चौकीदार आया तो उसकी टार्च छीन कर ले गए बदमाश हथियारबंद बदमाशों की खबर लगी तो चौकीदार मंगल सिंह परिहार दौड़कर आया। बदमाशों से सामना हुआ तो माउजर व 315 बोर की बंदूक देखकर सहम गया। बदमाशों ने चौकीदार की टार्च लूट ली और भाग गए। पुलिस ने मामले की सूचना पर बदमाशों पर केस दर्ज कर लिया है। बदमाश चार से भी अधिक हो सकते हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है।






Be First to Comment