Press "Enter" to skip to content

दीवार में छेद करके 3.60 लाख का‎ सोना-चांदी व 50 हजार नगदी पार‎ / Shivpuri News

शिवपुरी‎। देहात थाना क्षेत्र के मझेरा गांव में‎ बदमाशों ने एक मकान की दुकान‎ में छेद कर दिया और 3.60 लाख‎ कीमत के साेने-चांदी के जेवर और‎ 50 हजार नगदी रुपए चुराकर ले‎ गए। दूसरे घर की पाटौर उठाकर‎ चोरी को अंजाम दिया है। पुलिस ने‎ चोरी का केस दर्ज कर बदमाशों की‎ तलाश शुरू कर दी है।‎ मझेरा गांव में रामदयाल (63)‎ पुत्र रामरतन ओझा और बब्बी 35‎ पुत्र दौलतसिंह गुर्जर के घर बदमाश‎ 31 मई की रात घुस गए। रामदयाल‎ व बब्बी ने बताया कि वह खाना‎ खा पीकर घर के बाहर सो गए थे। ‎ ‎ सुबह 7 बजे उठे और घर के अंदर ‎ ‎ देखा तो सामान बिखरा मिला। ‎ ‎ रामदयाल ने बताया कि बक्सा में‎ रखे चांदी के एक किलो बजनी‎ कड़े, तीन पाव करधौनी, चांदी का ‎ ‎ गुच्छा, चांदी की तोड़ियां, एक‎ अंगूठी, अलमारी से तीन तौले का ‎ ‎ मंगलसूत्र, एक तौले का मंगलसूत्र, ‎ ‎ सोने की अंगूठी, पांच ग्राम बजनी ‎ ‎ झुमकी, पांच ग्राम डुलिया तथा 50 ‎ ‎ हजार रुपए गायब मिले। बदमाश‎ अलमारी वाली जगह से दीवार में‎ छेद करके घर में घुसे थे। कुल 5‎ ‎तौले से अधिक सोना, 2 किलो‎ चांदी, 50 हजार नगदी चोरी चला‎ गया है।‎
पड़ौसी की पाटौर में पटिया‎ उठाकर घुसे बदमाश‎ रामदयाल के पड़ोसी बब्बी गुर्जर के‎ घर की पाटौर से पटिया उठाकर‎ बदमाश अंदर घुसे। बब्बी गुर्जर ने‎ बताया कि बदमाश एक तौले का‎ मंगल सूत्र, एक मंगल सूत्र रोज पहनने‎ वाला, पांच ग्राम की झुमकी, 250‎ ग्राम की तौडिया, चांदी 250 ग्राम की‎ करधौनी चोरी चली गई है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!