खनियांधाना। खनियांधाना नगर में आवारा सांड लोगों पर जानलेवा हमला कर रहे हैं। 28 मई की शाम मंदिर से पूजा करके लौट रहे महंत पर अचानक हमला कर दिया। गर्दन में सींग लगने से महंत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हालात को देखते हुए वेंटीलेटर पर भर्ती रखकर इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक माता मंदिर के माता मंदिर के महंत रामजीलाल शर्मा (60) निवासी खनियांधाना 28 मई की शाम पूजा करके घर लौट रहे थे। किले के सामने आवारा सांड ने अचानक उठाकर पटक दिया। गर्दन में सींग लगने से रामजीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने आनन फानन में खनियाधाना अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर ले गए, जहां वेंटीलेटर पर भर्ती रखकर इलाज चल रहा है।

महंत पर सांड का हमला, ग्वालियर रैफर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News





Be First to Comment