Press "Enter" to skip to content

मेला देखकर आए और सो गए घर के बाहर, उधर चोरों ने कर दिया हाथ साफ / Shivpuri News

शिवपुरी‎। देहात थाना क्षेत्र के कोटा गांव में ‎ ‎किसान के घर से अज्ञात बदमाश ‎सोने-चांदी के जेवर और 21‎ हजार रु. चुराकर ले गए हैं।‎ परिवार के सदस्य सिद्धेश्वर मेला ‎ देखकर रात 12:30 बजे लौटे थे। खाना खाने के बाद सभी सदस्य खुले में सो गए। चोर घर में कब‎ घुस आए, किसी को भनक तक‎ नहीं लगी। पुलिस ने चोरी का केस‎ दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।‎ फरियादी गुरुदेव सिंह (59)‎ पुत्र दीदार सिंह सिख निवासी ग्राम‎ कोटा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि‎ 28-29 मई की दरम्यानी रात‎ परिवार सिद्धेश्वर मेला देखने गया‎ था। रात 12:30 बजे घर पहुंचे‎ और खाना खाकर हम सभी बाहर‎ खुले में सो गए। कमरों के‎ दरवाजों में ताले नहीं लगाए थे।‎ सुबह 5 बजे नींद खुली और‎ जलते बल्ब बंद करने कमरों में‎ गया तो सामान बिखरा मिला।‎ पत्नी रूपेंदर कौर को जगाया।‎ पत्नी की सोने की दो चूडियां, दो‎ जोड़ी बालियां, चार अंगूठी, 17‎ हजार रु. कैश और बहू इंद्रजीत‎ कौन के कमरे से एक जोड़ी‎ झुमकी, तीन जोड़ी पायलें, शादी‎ में आई सालू की बहू की एक‎ जोड़ी सोने की बाली और 4500‎ रु. नगद चोरी चला गया। बेटी‎ आकाशदीप का भी सामान चोरी‎ गया है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों‎ के खिलाफ धारा 457, 380‎ भादवि के तहत केस दर्ज कर‎ लिया है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!