Press "Enter" to skip to content

कुएं पर पानी पीने गए नाबालिग की डूबने से मौत​ / Shivpuri News

शिवपुरी‎। बामौरकलां के भरसूला गांव में‎ 13 साल का बालक पानी पीने‎ कुएं पर गया था। कुएं में गिरकर‎ डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने‎ मर्ग कायम कर मामला विवेचना‎ में ले लिया है।‎ जानकारी के मुताबिक सतेंद्र‎ (13) पुत्र फूलसिंह अहिरवार‎ निवासी ग्राम भरसूला की कुएं में‎ डूबने से मौत हो गई है। बताया‎ जा रहा है कि सतेंद्र अहिरवार‎ सुबह 9 बजे कुएं की तरफ गया‎ था। वापस नहीं लौटा तो‎ परिजनों ने तलाशना शुरू किया।‎ कुएं पर चप्पल देखीं। आठ से‎ दस फीट पानी से भरे कुएं में‎ तलाश की तो शव निकल‎ आया। सूचना पर पुलिस मौके‎ पर पहुंची। पीएम कराकर मर्ग‎ कायम कर लिया है।‎

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!