शिवपुरी|भौंती थाना पुलिस ने 30 साल की महिला की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक 30 साल की विवाहित महिला ने भौंती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कस्बे में टेलरिंग का काम करने वाला सोनू नामदेव 10 जुलाई की रात हीटर मांगने के बहाने घर में घुस आया। उस वक्त पति बाहर गए थे और दोनों बच्चे सो चुके थे। सोनू ने जबरन उसके संग गलत काम किया। जबकि डेढ़ महीने पहले भी पति दतिया गए थे, तब भी सोनू ने घर में घुसकर गलत काम किया था। उस समय डरा धमका दिया था, इसलिए किसी को कुछ नहीं बताया। पुलिस ने सोनू नामदेव के खिलाफ केस दर्ज कर मामला जांच में ले लिया है।

पति बाहर, टेलर घर के अंदर और कर दिया बलात्कार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने की साजिश में दो दोषी, करैरा कोर्ट ने सुनाई 5 व 7 साल की सजा / Shivpuri News
- लुधावली में शॉर्ट सर्किट से टपरिया में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- शिवपुरी में कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद, होटल-ढाबों और शादी समारोहों में बढ़ी चिंता / Shivpuri News
- छितीपुर गांव में किसान की झोपड़ी में लगी आग, गेहूं-बीज सहित खेती का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- मंदिर से लौट रही महिला से चैन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाश झपटकर ले गए सोने की चैन / Shivpuri News<br>





Be First to Comment