शिवपुरी। कोरोना की तीसरी लहर के आने की आशंका बढ़ गई है। लगातार 3 दिन में 4 नए संक्रमित मिलने से 5 संक्रमित जिले में हो गए हैं। करैरा के नया अमोला कॉलोनी क्रमांक-4 में एक व्यक्ति सोमवार को रेपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव निकला था। इसके बाद मंगलवार को कर्नाटक से 16 जुलाई को शिवपुरी आए 70 साल व 66 साल के बुजुर्ग पति-पत्नी संक्रमित निकले। अब बुधवार को बदरवास में प्रसूता की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बताया जाता है कि प्रसूता से उसके मायके वाले बारा से मिलने आए थे जिसके बाद वह पॉजीटिव हो गई। जिले में एक्टिव केस बढ़कर 5 हो गए हैं। जिले में अब तक कुल 12746 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं। जिला अस्पताल प्रबंधन तीसरी लहर से निपटने की तैयारी में जुट गया है। बच्चों के लिए पहले से 10 बेड का पीआईसीयू है, अब 10 बेड और बढ़ाए जा रहे हैं। साथ ही बच्चों के लिए ही 10 बेड का अलग आईसीयू भी बनाया जा रहा है।

लगातार 3 दिन में 4 नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब जिले में 5 एक्टिव केस / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शिवपुरी में छह वर्षीय बच्चियों से बदसलूकी के आरोपी का जुलूस, पुलिस ने पैदल घुमाकर न्यायालय में किया पेश / Shivpuri News
- फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने की साजिश में दो दोषी, करैरा कोर्ट ने सुनाई 5 व 7 साल की सजा / Shivpuri News
- लुधावली में शॉर्ट सर्किट से टपरिया में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक / Shivpuri News
- शिवपुरी में कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद, होटल-ढाबों और शादी समारोहों में बढ़ी चिंता / Shivpuri News
- छितीपुर गांव में किसान की झोपड़ी में लगी आग, गेहूं-बीज सहित खेती का सामान जलकर खाक / Shivpuri News





Be First to Comment