शिवपुरी। शहरवासियां को सड़क, पानी, साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की जिम्मेदारी नगरपालिका की है। परंतु लंबे समय से साइंस कॉलेज के पीछ िस्थत शांतिनगर कॉलोनी के वाशिंदे उनके घरों के सामने ठेकेदार द्वारा छोड़ गई 165 मीटर सड़क बनवाने की गुहार नगर पालिका सीएमओ, कलेक्टर से लेकर मंत्री तक लगा चुके हैं लेकिन आज दिनांक तक उनकी सुनवाई नहीं हुई है। अधूरी पड़ी सड़क से लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। नगर पालिका के अंडर मेंकाम कर रही एजेंसियों ने कभी सीवर लाइन प्रोजेक्ट के नाम पर तो कभी पानी की पाइप लाइन के नाम पर सड़क को इस हद तक खराब कर दिया है कि वह कभी भी धसक जाती है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं, जो आए दिन हादसाें का कारण बन रहे हैं। इसके बावजूद किसी भी स्तर से उनकी समस्या का निराकरण नहीं किया गया है। कॉलोनीवासियों रामसेवक भार्गव, राजेंद्र लाल, विनोद अलवेला, रामसेवक शिवहरे, शिवा जैन, अशोक मित्तल, रमेशचंद गुप्ता, बीएल चंदोलिया, मोहनलाल दीवान, एनके गुप्ता, नरेंद्र शर्मा, राजाराम चतुर्वेदी ने बताया कि 2019 में सड़क स्व्ीकृत हुई थी। इेकेदार का पेमेंट न होने के कारण उसने सड़क अधूरी छोड़ दी है मजब ठेकेदार से बात की तो उसने कोई जबाव नहीं दिया। सड़क बनाकर कॉलोनी वालों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की बात कह। रहवासियों ने कहा कि समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो वह नपा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

साहब…! सड़क निर्माण करवाओ, नहीं तो करेंगे नपा चुनाव का बहिष्कार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News





Be First to Comment