शिवपुरी। मध्यप्रदेश शासन द्वारा अंकुर अभियान के तहत सघन पौधारोपण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। जिसके परिपालन में शासन से मान्यता प्राप्त संगठन मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ द्वारा गांधी पार्क पंप हाउस पर पौधाारोपण किया गया। वृक्षारोपण में सहयोग पंप हाउस के प्रभारी कोमल कुशवाह एवं उनके स्टाफ सदस्यों ने मिलकर पौधा लगाने की पुनीत भावना की पहल की जो कि आज के समय की अमूल्य आवश्यकता भी है। कोरोना महामारी में हम लोग न केवल वायरस से परेशान हुए हम लोगों को ऑक्सीजन की कमी का भी सामना करना पड़ा जिसके दृष्टिगत अधिक से अधिक पेड़ लगाने की शुरुआत की गई है। पौधारोपण में मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष अरविंद कुमार जैन, जिलाध्यक्ष धीरज सिंह राजपूत, कार्यवाहक अध्यक्ष सागर सोनी सहित पंप हाऊस के कर्मचारी शामिल रहे।

उप प्रांताध्यक्ष के नेतृत्व में मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ ने किया पौधारोपण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News





Be First to Comment