-कुंजबिहारी शर्मा अध्यक्ष तो सचिव बने उमेश भारद्वाज
शिवपुरी। सरस्वती शिशुविद्या मंदिर हाई स्कूल अस्पताल चौराहे पर तात्याटोपे बाल कल्याण समिति की प्रबंध कारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती वंदना किया गया। अतिथियों का स्वागत सिरसौद विद्यालय के व्यवस्थापक चन्द्रभान सेन द्वारा किया गया। इसके बाद प्रांत द्वारा नियुक्त निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र सिंह रघुवंशी द्वारा साधारण सभा के नव नियुक्त सदस्यों की घोषणा की गई। वर्तमान में तात्याटोपे बाल कल्याण समिति की प्रबंनध कारिणी के सदस्य इस प्रकार है। अध्यक्ष कुंजबिहारी चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुप्ता,सचिव उमेश भारद्वाज,सहसचिव दिनकर नीखरा,कोषाध्यक्ष विपिन पचौरी,सदस्य जगत सिंह दांगी,सदस्य योगेश मोहन श्रीवास्तव, सदस्य श्रीमती सरला वर्मा, पदेन प्राचार्य, गोपाल सिंह राठौड़, प्रांत प्रतिनिध चंद्रहंस पाठक, विद्यापीठ के व्यवस्थापक पवन शर्मा, विभाग समन्वय चन्द्रहंस पाठक, प्राचार्य गोपाल सिंह राठौड़ ने समस्त नव निर्वाचित सदस्यों को बहुत बधाई दी। वंदेमातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।





Be First to Comment