शिवपुरी|अमाेला थाना क्षेत्र के बरौदी गांव में ढाबे वाले एक युवक परमानंद प्रजापति निवासी बरौदी को शनिवार की सुबह 9 से 10 बजे के दरम्यान तीन युवक घर से अपने संग ले गए। परमानंद का कहना है कि बरौदी रोड पर ढाबा संचालित करने वाले राजकुमार लोधी, अवधेश लोधी और अजय लोधी उस पर कच्ची शराब चोरी करने का आरोप लगाने लगे। शराब चोरी से मना करने पर भी नहीं माने और रस्सी से दोनों पैर बांध दिए। इसके बाद सी ड्रिल पर पैर रखकर तलबों में डंडे मारना शुरू कर दिया। चिल्लाने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और इन्हीं में से किसी ने उसकी वीडियो भी बना ली। पूरे गांव में चोरी के मामले में बदनाम करने की धमकी भी देते रहे। एक एक घंटे तक तीनों ने उसकी मारपीट की। वहीं दूसरी कहानी यह निकलकर सामने आ रही है कि युवक राजकुमार लोधी के यहां काम करता था। यहां परमानंद उनकी शराब अक्सर चुराकर पी जाता था जिस पर ढावा संचालक ने उसे पकड़ लिया और उसकी मारपीट कर वीडियो वायरल कर दिया। मामले में पुलिस तत्काल युवक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

ढावा संचालक ने की कर्मचारी की हाथ-पैर बांधकर की मारपीट, वीडियो भी किया वायरल, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News





Be First to Comment