शिवपुरी। रेडिऐन्ट के मैनेजमेंट स्टाफ को दिल से धन्यवाद। जिसके कुशल मार्गदर्शन के कारण आज हमारा कैरियर बन गया और जीवन सफल हो गया उक्त उद्गार हाल ही में राजस्थान हाईकोर्ट के ग्रेड तृतीय स्टेनोग्राफर के पद पर चयनित छात्रों अमन गुप्ता, जूली सोनी, गगन शर्मा, अमन शर्मा, दीपेश जैन, सौरभ लक्षाकार, कौसर बानो, सोनम झा ने व्यक्त करते हुए कहा। ये सफलता इन छात्रों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है कि यह परीक्षा दिनांकः 3 अप्रैल से 8 अप्रैल तक आयोजित की गई थी उस समय देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा था ऐसी परिस्थिति में भी रेडिऐन्ट आई.टी.आई के प्रशिक्षकों द्वारा छात्रों को ऑनलाइन क्लास के माध्यम से तैयारी कराई जिसका परीक्षा परिणाम हाल ही में घोषित हुआ है। इससे पूर्व गतवर्ष भी रेडिऐन्ट ग्रुप के अनेक छात्रों ने एम.पी. हाईकोर्ट, उ.प्र. हाईकोर्ट एवं राजस्थान हाईकोर्ट में की स्टेनोग्राफर के पद पर अपना स्थान बनाया है। इस अवसर पर रेडिऐन्ट ग्रुप के संचालक शाहिद खान, प्रशिक्षक श्री मती पूनम गुप्ता एवं समस्त स्टाफ ने शुभकामनायें देते हुए कहा कि रेडिऐन्ट के छात्र ऐसे ही उच्च पदो पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन करते रहे।

राजस्थान हाईकोर्ट में सर्वाधिक चयन रेडिएंट से / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शराबी पति की मारपीट से त्रस्त महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment